रायगढ़
जिले में 24 घंटे के भीतर दो हाथियों की मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. रायगढ़ में आज फिर एक हाथी की मौत हुई है. डेम के दलदल में फंसने से हाथी की जान जाने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम पानीखेत स्टापडेम की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.
बताया जारहा कि पानी पीने के लिए हाथियों का दल डैम के पास पहुंचा था, तभी एक हाथी के दलदल में फंसने की आशंका जताई जा रही, जिससे उसकी मौत हो गई. सोमवार को भी धर्मजयगढ़ वन मंडल के कोंध्रा गांव में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हुई थी.

More Stories
बस्तर में नकली खाद पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, किसानों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
CG की 19 नदियों के उद्गम स्थल होंगे संरक्षित, संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी
रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय