रायपुर
विगत वर्ष की सुपर हिट रोमांटिक जोड़ी मन कुरैशी व अनिकृति चौहान की फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नही एक बार फिर दर्शकों की मांग पर 9 मार्च से दोबारा छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहले जब यह फिल्म लगी थी उस समय खूब तहलका मचाया था और कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त भी हो गए थे।
फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अलक राय एवं लक्की रंगशाही ने प्रभात टॉकीज में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि निर्मात्री भारती वर्मा, गोल्ड ड्रीम प्रोडक्शन व निर्देशक प्रणव झा की फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नही छत्तीसगढ़ी दर्शको के डिमांड पर 9 मार्च से रायपुर प्रभात टॉकीज के साथ ही प्रदेश के 18 सेंटर्स में दोबारा रिलीज होने जा रहा है।

More Stories
CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप