भोपाल
दैनिक भास्कर ने एक रोमांचक सेमीफाइनल में पीपुल्स को 3 रनों से हराकर 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां दो फरवरी को उसका सामना राज एक्सप्रेस से होगा। राज एक्सप्रेस ने दूसरे सेमीफाइनल में एनएसटी को आठ विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को दोनों सेमीफाइनल खेले गए। पहले सेमीफाइनल में दैनिक भास्कर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 144 रन बनाए। इसमें ओपनर प्रभात शुक्ला ने 60 रनों की पारी खेली।

रोहिताश्व मिश्रा ने 36 रनाें का योगदान दिया। महेंद्र चतुर्वेदी ने दो विकेट लिए। फराज और प्रकाश को 1-1 विकेट मिले। जवाब में पीपुल्स सात वि केट पर 141 रन बना सकी। उसकी ओर से संजय शर्मा ने 48, राहुल तंवर ने 38 और असगर ने 23 रन बनाए। रोहिताश्व मिश्रा ने तीन विकेट लिए। नरेंद्र राजपूत को दो तथा निखिल और अश्विन सोलंकी को 1-1 विकेट मिले। रोहिताश्व मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच, राहुल तंवर और प्रभात शुक्ला संयुक्त आरएनटीयू वैल्यूएबल प्लेयर चुने गए। उन्हें मप्र वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनव्वर पटेल और महामंत्री जावेद खान ने पुरस्कृत किया।
दूसरे सेमीफाइनल में एनएसटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में मैच में तीन विकेट पर 121 रन बनाए। जावेद हमीद ने 55, अजय मौर्य ने 26 तथा दीपक बाजपेयी ने 21 रन बनाए। जलील खान ने दो विकेट लिए। जवाब में राजएक्सप्रेस ने जरूरी रन 14.2 आेवर में दो विकेट पर बना लिए। जलील खान ने अविजित 60 रन बनाए। रजनीकांत ने 26 और धर्मेंद्र ने 16 रन बनाए। सचिन और दीपक को 1-1 विकेट मिले। जलील प्लेयर ऑफ द मैच जावेद हमीद वैल्युएबल प्लेयर चुने गए।
आज का मैच डीजीपी इलेवन बनाम महाबली एकादश सुबह 10.00 बजे

More Stories
वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
नक्सलवाद के खात्मे पर CM साय ने पुलिस जवानों के साहस को किया सलाम
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी