नई दिल्ली। एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह कहकर महाराष्ट्र को बदनाम नहीं करना चाहिए कि राज्य के विपक्षी सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि अगर 14 मत सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को अनुमान से अधिक मिले तो क्या महाराष्ट्र ने ऐसा किया? उन्होंने कहा कि आप महाराष्ट को बदनाम क्यों कर रहे हैं? मराठी लोगों को बदनाम मत कीजिए। सुप्रिया सुले इस दावे से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रही थीं कि राज्य के कुछ विपक्षी सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार को वोट दिया।
महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को यह कहकर महाराष्ट्र को बदनाम नहीं करना चाहिए कि राज्य के विपक्षी सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। सुप्रिया सुले ने कहा, मतदान गुप्त था, है ना? फिर आपको कैसे पता चला कि क्रॉस वोटिंग हुई है?
भाजपा के संजय जायसवाल का कहना है कि 40 (अतिरिक्त) वोट थे। इन 40 में से 11 वाईएसआर कांग्रेस के थे, जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। भाजपा के सहयोगी दल अपनी सुविधानुसार ही उन्हें समर्थन देते हैं। राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्हें 452 मत मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले। एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि अगर 14 मत सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को अनुमान से अधिक मिले तो क्या महाराष्ट्र ने ऐसा किया? उन्होंने कहा, आप महाराष्ट्र को बदनाम क्यों कर रहे हैं? मराठी लोगों को बदनाम मत कीजिए। वह इस दावे से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रही थीं कि राज्य के कुछ विपक्षी सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार को वोट दिया।

More Stories
लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण