मुंबई
विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कांबली को बेचैनी महसूस होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि कांबली निम्न रक्तचाप और मूत्र मार्ग के संक्रमण (यूटीआई) सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन उन पर इलाज का असर हो रहा है।
उनकी हालत “स्थिर” हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि सोडियम और पोटैशियम में असंतुलन के कारण उनमें जकड़न और गतिशीलता संबंधी समस्याएं देखी गईं।
उन्होंने कहा कि उनके मस्तिष्क में पिछले स्ट्रोक के कारण बने थक्के भी पाए गए, जिससे न्यूरोडीजेनेरेटिव परिवर्तन हुए। इसके कारण उनकी याददाश्त और अंगों का समन्वय प्रभावित हुआ है।

More Stories
RR vs GT ,जयपुर में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, प्लेऑफ की रेस में जीत बेहद जरूरी
वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने 9 मई 1977 को बदल दी थी क्रिकेट की पूरी तस्वीर
एलन की आंधी! KKR ने दिल्ली को हराया, लगातार चौथी जीत, शतक से तोड़े कई रिकॉर्ड