श्रीनगर
मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से शादी की।सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज को अपने ससुराल में काली शेरवानी में देखा जा सकता है।
खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत में कहा, '' कश्मीर में शादी करना किस्मत में था।''घरेलू क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ''अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा।''क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गये थे।

More Stories
शुभमन गिल नंबर-1 पर कायम, फिर भी हुआ नुकसान; रोहित शर्मा की रैंकिंग भी गिरी
लाहौर में जहरीले स्मॉग का असर, पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी शिफ्ट
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन