कोरबा
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रामपुर विधानसभा के ग्राम चिर्रा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर पेंट निर्माण इकाई के समूह के सदस्यों ने बताया कि उनके समूह में 22 लोग कार्यरत हैं और गौठान से गोबर खरीद कर उसको मिक्सिंग टैंक में रिफाइन किया जाता है। लगभग 1 घंटे में 400 लीटर और एक दिन में हजार लीटर बना सकते हैं। इसे 150 रुपये प्रति लीटर डिब्बे की पैकेजिंग में बेचा जाता है। इसमें 1, 4, 10 और 20 लीटर की पैकेजिंग है। अभी तक 1 हजार लीटर बेच चुके हैं, 7500 लीटर का आॅर्डर आया है।
गोबर पेंट यूनिट में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह से 3 महिला सदस्य कार्यरत हैं। समूह की शिवानी अघरिया ग्राम चिर्रा ने बताया कि पहले खेत में मजदूरी करती थी। पति भी मजदूरी करते हैं। यहाँ काम से जुड?े के साथ ही आमदनी की उम्मीद बढ़ गयी है। ग्राम चिर्रा के विकास, गंगा प्रसाद ने बताया कि वे अब राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य बन गए हैं। उसने बताया कि गांव में रीपा के लगने से हम सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। गोबर पेंट निर्माण के पश्चात सेल्स मेन के रूप में कार्य कर रहे हैं।

More Stories
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
BSP कर्मियों को ₹30,200 बोनस की उम्मीद, बैठक में चर्चा
शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : सोनमणि बोरा