रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री वोरा ने जिला मुख्यालय दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक में नगर निगम दुर्ग द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा के 14 अगस्त को होने वाले आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, श्री अब्दुल गनी, श्री भोला महोबिया, श्री दीपक साहू शामिल थे।

More Stories
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम