September 25, 2026

भाजपा नेता नितिन का विवादित बयान, कहा – मदरसों में होती है बम, गोली और बारूद की चर्चा

रायपुर

दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन का मदरसों को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। नितिन ने कहा कि मदरसों में बम, गोली और बारूद की चर्चा होती है। मदरसों में आतंकवाद कैसे बढ़े इसकी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि मदरसों की शिक्षा पर बात करना बेमानी होगी। हमारी परंपरा गुरुकुल की रही है, गुरुकुल की जो शिक्षा होती है उसको आगे बढ़ाना चाहिए।