बहनों को रक्षाबंधन के उपहार के लिए मुख्यमंत्री चौहान का किया अभिनंदन, दिया धन्यवाद
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व "लाड़ली बहना सम्मलेन" में प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹250 की राशि अंतरित की। साथ ही उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि बहनों के बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी। साथ ही बहनों का बिल हर महीने ₹100 आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अक्टूबर माह से बढ़कर ₹1250 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सावन के महीने में गरीब बहनों को गैस सिलेंडर ₹450 का मिलेगा और इसके बाद इसकी स्थाई व्यवस्था भी की जाएगी। प्रदेश में बेटियों को अब पुलिस भर्ती सहित अन्य भर्तियों में भी 35 प्रतिशत नियुक्तियाँ दी जायेगी।

More Stories
तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन 360 डिग्री बदला है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
भिंड के होटल में खाने को लेकर बवाल, परोसने में देरी पर कर्मचारी की डंडों से पिटाई