चंपावत
उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर बरस रहा है। वहीं पहाड़ों में जमकर बारिश होने के बाद नदी-नाले उफान पर है। इसी बीच टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप बहने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं के रेस्क्यू में जुट गई, जिसमें एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई,अन्य चार घायल और 2 व्यक्ति लापता बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार, किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव के कारण एक जीप समेत करीब नौ श्रद्धालु नाले में बह गए। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया। इसमें घटनास्थल पर पहुंची बचाव दल की टीम को रेस्क्यू के दौरान एक महिला का शव मिला। जबकि अन्य घायल चार लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है। साथ ही कुछ लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। इन लापता लोगों की खोज टीमों द्वारा की जा रही है। बता दें कि इस घटना से संबंधित सभी लोग पखरिया यूएस नगर के रहने वाले हैं।

More Stories
गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर
अंग्रेजों की 150 साल पुरानी गलती से तय हुआ दिल्ली-मुंबई रेल रूट, अब बदलने जा रहा रेलवे का नक्शा
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले