भोपाल.
प्रदेश के सभी जिलों में 9 सितंबर को उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। लोक अदालत के आयोजन के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने जानकारी दी है। लोक अदालत में राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाइन्स और रेलवे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। साथ ही जिलों के स्तर पर भी प्रकरणों पर आपसी विचार-विमर्श से निराकरण किया जाने के प्रयास किये जायेंगे। लोक अदालत के संबंध में अन्य जानकारी 76, अरेरा हिल्स भोपाल स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
इंदौर नगर निगम का अल्टीमेटम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट से बाजार हटाने का सख्त आदेश
इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का रूप
AIIMS Bhopal: OPD में ‘पर्चा’ बनवाने का तरीका बदला, अब नहीं लगेगी लाइन