रायपुर
रायपुर के करीब मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को करीब 18 राउंड गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरोज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर रही पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत तौर पर झगड़े का कारण नहीं बताया गया है।
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आशंका है कि सिपाही और एएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए सिपाही सरोज कामर ने सर्विस रिवाल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाए गए एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

More Stories
अब गांव में ही होगा जमीन विवादों का हलः पटवारी पहुंचेंगे आपके द्वार
CM साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पश्चिम एशिया स्थिति के मद्देनज़र वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर होगा फोकस
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण