रायपुर
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस घोषणा पत्र की महत्वपूर्ण बैठक हुई। घोषणा पत्र को लेकर सारे विषयों पर चर्चा हुई। बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई। अलग-अलग वर्ग के लोगों से राय लेने बनी सब कमेटियां भी बनी हैं। 15 दिन के अंदर सारे सुझाव इकट्ठा कर घोषणा पत्र समिति को दिया जाएगा।
किसान, महिला और मध्यम वर्ग कांग्रेस की प्राथमिकता में रहेंगे। लोगों को सीधा फायदा पहुंचे ऐसी योजनाओं को फोकस किया जायेगा। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के प्रमुख मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य सरकार ने वैसे तो प्रदेश की जनता के हित से जुड़ी अधिकांश जरूरतों को पूरा किया है जो बच गई है और जो सुझाव में सामने आयेंगे शामिल किया जायेगा।

More Stories
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप