भोपाल
कांग्रेस अपने वचन पत्र में आदिवासियों की सुरक्षा और उनकी मजबूती के लिए अलग से वादा करेगी। कांग्रेस का वचन पत्र नवरात्रि में जारी हो सकत है। जिसमें प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए पेसा एक्ट का तोड़ भी कांग्रेस निकालेगी। इस तोड़ के रूप में वह एसटी कल्याण चार्टर लाने का वादा प्रदेश के आदिवासियों से करेगी। कांग्रेस के पास आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित कुल सीटों में से 27 सीटें हैं। इस चुनाव में वह 27 के आंकड़े को और आगे बढ़ाना चाहती है। इसलिए इस चार्टर पर लगातार मेहनत हो रही है।
प्रदेश में अनुसूचितजाति जनजाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस ने पेसा एक्ट का तोड़ भी खोज लिया है। वह अपने वचन पत्र में इस एक्ट का तोड़ प्रदेश की जनता के सामने रखने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस एसटी कल्याण चार्टर लाने का वादा करेगी। इस चार्टर को बनाने का काम प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में हो रहा है। जिसमें आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम सहित इस वर्ग से आने वाले अन्य कांग्रेसी नेता कर रहे हैं। यह जल्द ही पूरा बन कर तैयार होगा। इसके बाद कांग्रेस इसे अलग से प्रदेश के सामने रखेगी।
कांग्रेस इन सीटों पर काबिज
पुष्पराजगढ़, बडवारा, डंडौरी, बिछिया, निवास,बैहर, बरघाट, लखनादौन, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, पांढुर्णा, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, भीकनगांव, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, अलीराजपुर,झाबुआ, थांदला, पेटलावद, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी, सैलाना सीट कांग्रेस के पाले में हैं।
आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। हम एसटी कल्याण चार्टर लाएंगे। अभी समय नहीं हैं यह बताने का कि इसमें क्या-क्या होगा, समय पर इसे हम सभी के सामने रखेंगे।
रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

More Stories
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार