नई दिल्ली.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक जनसभा में अनुच्छेद 370 पर बोलने विवाद बढ़ता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नैतिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी होने का अधिकार खो चुकी है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'दो दिन पहले ही जिन लोगों ने 'न्याय पत्र' का नाम लिया है और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में कहा था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां क्या बदलाव आते हैं। इससे स्पष्ट है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ कितना अन्याय हो सकता है। भाजपा इस बयान को गंभीरता से ले रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी जो राजनीतिक और व्यवहारिक दोनों रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोने की कगार पर है, नैतिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी होने का अधिकार खो चुकी है। अगर कोई पार्टी कहती है कि कश्मीर के दूसरे राज्यों के साथ एकीकरण का क्या मतलब है। कांग्रेस खुद को क्षेत्रीय ताकतों का समूह कह सकती है।'

More Stories
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण देने की मांग, तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची
TMC फंड से लग्जरी जेट खरीदने का आरोप, ममता पर ED की जांच में बड़ा खुलासा!
TCS धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान को जमानत, कोर्ट ने ‘श्रीकृष्ण’ के उदाहरण के साथ सुनाया अहम फैसला