भोपाल
कांग्रेस मालवा और निमाड क्षेत्र में आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर अब बड़ा दांव लगाने जा रही है। इन क्षेत्र की सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से बाजी मारी थी। यहां पर आने वाली 22 सीटों में से कांग्रेस की झोली में आधी से ज्यादा सीट आई थी।
अब इस चुनाव में भी कांग्रेस इसी तरह के परिणाम पाने के लिए अपनी पार्टी की ताकतवर नेताओं में शुमार प्रियंका गांधी को लेकर आ रही है। प्रियंका गांधी की सभा न सिर्फ एतिहासिक हो, बल्कि उनकी सभा का संदेश यहां के हर आदिवासी तक पहुंचे, इसकी भी रणनीति तैयार की गई है।
प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में अभी तब बड़े शहरों पर ही फोकस कर रही थी, इसी क्रम में उनकी सभाएं जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में हो चुकी है। उनकी तीसरी सभा धार जिले के मोहनखेड़ा में होने जा रही है। इस जिले के आसपास आदिवासी वर्ग के लिए 22 सीटें आरक्षित हैं।
धार की इस धरती से प्रियंका आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित 22 सीटों तक अपना संदेश पहुंचाएंगी। कांग्रेस ने इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। दिग्विजय सिंह के समर्थक इस क्षेत्र में खासे हैं। इसलिए उन्हें ही इस सभा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता