भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आगामी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था के लिए विंध्य क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजना को पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये। परियोजना का कार्य समय से पूर्ण हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जायें ताकि किसान भाइयों को असुविधा न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा की बहुती नहर परियोजना और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा। बहुती नहर के निर्माण से 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र और नई गढ़ी-1 एवं 2 के कार्य पूर्ण होने पर 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बहुती नहर परियोजना में हो रहे विलंब पर असंतोष व्यक्त किया और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुती कैनाल में एक्वा डक्ट निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। साथ ही वितरक कैनाल और सप्लाई कैनाल के उन क्षेत्रों में, जहां सीपेज की समस्या है, तकनीकी निदान कर चैनल निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता बोधी अनिल सिंह, मुख्य अभियंता रीवा ए.के. देहरिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित