भोपाल
राज्य शासन ने संसद द्वारा पारित तीन नये विधेयकों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति का पुर्नगठन किया है। सचिव गृह विभाग को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया हैं।
समिति में प्रमुख सचिव, गृह, विधि एवं विधायी कार्य, वित्त, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, पुलिस महानिदेशक, संचालक लोक अभियोजन तथा संचालक मेडिकोलीगल संस्थान भोपाल को सदस्य बनाया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी नवाचारों से कृषि में नई ऊंचाई: प्रदेश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बोले मंत्री वर्मा