भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के परिप्रेक्ष्य में मछुआ समाज की जाति प्रमाण-पत्र संबंधी मांगों पर विचार करने के लिये राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। समिति पूर्व से शासकीय सेवा में कार्यरत मछुआ जाति के कर्मचारियों को केवल जाति प्रमाण-पत्र की विसंगतियों के आधार पर सेवा से पृथक नहीं किये जाने के संबंध में परीक्षण करेगी।
समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग होंगे। प्रमख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग समिति के सदस्य सचिव और अपर मुख्य सचिव गृह सदस्य होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
डॉ. पाठक जैसे विरले शिक्षकों का शिष्य होना सौभाग्य की बात, विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व का विषय’
इंदौर मेट्रो को जल्द मिलेगा विस्तार, शहीद पार्क तक संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल की तैयारी