रायपुर
राजधानी रायपुर में मशहूर कामेडियन गौरव कपूर एवं देवेश दीक्षित कॉमेडी शो में मनोरंजन करने आ रहे हैं। रायपुर रेड बार्न क्लब की ओर से शनिवार 26 अगस्त को पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में पहली बार दोनों कलाकार अपनी हंसी के खजाने से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से है और केवल प्रवेशपत्र धारियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश पत्र के साथ कूपन भी रहेगा जिसमें प्रवेशपत्रधारी स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल का लुफ्त भी उठा सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे से प्रवेश पत्र भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ संगीतमय आयोजन भी किया गया है।

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त