गौरेला पेंड्रा मरवाही
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पेण्ड्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केन्द्राधिकारी से आज दिनांक तक मूल्यांकित एवं अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की विषयवार प्रविष्टि की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्राधिकारी को मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए 12 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा भी उपस्थित थे।

More Stories
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
आपत्तिजनक फोटो वायरल, IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सरकार की सख्त कार्रवाई