डिण्डौरी
जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जिला प्रशासन के निर्देश पर आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश का नक्शा और निर्वाचन आयोग का चिन्ह रंगोली से बनाया और कलेक्टर विकास मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने शपथ दिलाई।इससे पहले नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जागरूक किया।इस दौरान जिला पंचायत सी ई ओ विमलेश सिंह ,महिला एवम बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर,विपिन डहेरिया,नीतू तिलगाम,आनंद मौर्य,आर पी कुशवाहा मौजूद रहे।
मतदान पर्ची लेकर घर घर जाएंगी कार्यकर्ता जिला पंचायत सी ई ओ विमलेश सिंह ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नवाचार किया जा रहा है।इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जा कर मतदान पाती बाटेंगी और मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगी।वही संगनी मतदान केंद्र रथ उन पचास केंद्रों में जाकर प्रचार प्रसार करेगा जहा वोटिंग प्रतिशत कम रहा है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर