विदिशा
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पूरे मध्यप्रदेश में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। पुलिस ने जगह-जगह पर वाहन चेकिंग प्वाइंट्स बना रखें। इसी बीच गठित एसएसटी सैटेलाइट सक्वाट की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है। लाखों का सोना-चांदी और 21 लाख रुपये नगद राशि को जब्त किया गया है।
सांची-विदिशा बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार नंबर MP 40 CA 7058 से 21 लाख रुपये नगद राशि, 70 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा के निवासी अशोक जैन कैश और सोने-चांदी को लेकर भोपाल जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोककर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान कैश के साथ-साथ सोना और चांदी भी बरामद किया गया। फिलहाल, इस मामले में जांच में पुलिस जुटी हुई है। पूछताछ जारी है।

More Stories
मध्यप्रदेश में कुटीर और ग्रामोद्योग को मिलेगी नई उड़ान, खादी-हथकरघा और महिला रोजगार पर फोकस
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CM मोहन के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भर बन रहा MP, खेत तालाब और डग वेल रिचार्ज में मिली बड़ी सफलता