ग्वालियर
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए रेलवे स्टेशन के मैप व जगहों को देखा। साथ ही नेरोगेज ट्रेन स्टेशन पर गए और उन्हाेंने नैरोगेज ट्रेन के कोच को हैरिटेज रूप में रखने के निर्देश रेल अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री रविवार को हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए ग्वालियर आए थे।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे रेल मंत्री अवश्वनी वैष्णव रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पूरे रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया और रेल अधिकारियों को सफाई से लेकर अन्य सुविधाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के नए भवन का मॉडल और मैप देखा। इसके साथ ही उन्होंने नैरोगेज ट्रेन की जानकारी ली और उसके कोच को संरिक्षत रखने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रेल मंत्री बीएसएनएल के दफ्तर भी पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।