उज्जैन
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दर्शन किए। वे महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद गर्भगृह के द्वार से माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।
CM सावंत ने कहा, 'बाबा से गोवा के आरोग्य, आयुष और विकास के लिए प्रार्थना की है। 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होने वाले नेशनल गेम्स को सफल बनाने के लिए भी भगवान का आशीर्वाद लिया।'
मंदिर समिति ने CM सावंत को लड्डू प्रसाद, महाकाल की तस्वीर भेंट की। वे माकड़ोन में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। आगर तक यात्रा में साथ चलेंगे।

More Stories
नई पाइपलाइन बिछी, फिर भी प्यासा भागीरथपुरा: जल संकट से जूझ रहे लोग
MP के 200 गांवों का हवाई सर्वे: ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति का मालिकाना हक
ईरान-इजराइल युद्ध का असर: देशभर में महंगे हो सकते हैं कपड़े, बढ़ने लगे कपास और धागे के दाम