रायपुर
रायपुर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के लोगों को 10 गारंटी दी है। उन्होंने बिजली फ्री करने की बात कही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। उनके मुताबिक सरकार बनते ही सारे वादे पूरे किए जाएंगे।
केजरीवाल की 10 गारंटी
बिजली की गारंटी
- दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
- छत्तीसगढ़ में सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
- छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे।
रोजगार गारंटी
- हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
- जब तक नौकरी नहीं मिली तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया।
- लगभग 10 लाख बेरोजगारों सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाएगा। नौकरियों की भर्ती में लिए और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी।
स्वास्थ्य गारंटी
- दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा।
- छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।
- दिल्ली की तरह सभी दवाइयां मुफ्त जाएंगी, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।
- सभी सड़क दुर्घटना प्रभावित लोगों का राज्य में मुफ्त इलाज किया जाएगा।
शिक्षा गारंटी
- छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा।
- . दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों में नाजायज फीस को नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।
- . शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कह ही दिया जाएगा
महिलाओं के लिए गारंटी
- 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।
- भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी
- दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
- किसी भी सरकारी दफ्तर में काम कराने के लिए आपको दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा
- हम दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जाने आप उस फोन पर कॉल करके अपना काम बताएंगे। सरकारी कर्मचारी पहुंचकर आपका काम करके जाएगा। आपको किसी को देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शहीद सम्मान राशि की गारंटी
भारतीय तीरागढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
कर्मचारी वर्ग के लिए गारंटी
सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। संविदा और ठेका प्रथा बंद करेंगे।
तीर्थ यात्रा गारंटी
- दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।
- वहां आना-जाना, रहना, खाना सब मुफ्त होगा।
भगवंत मान ने अपने भाषण में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- हम वादा नहीं करते काम की गारंटी देते हैं। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों का उदाहरण भी दिया।मान ने कहा छत्तीसगढ से कह रहा हूं हम जो कहते है वो करते हैं। हम जुमले नहीं बनाते, ये हमारा काम नहीं है। हमने पंजाब में कुछ गारंटी नहीं दी थी वो पूरी की। विधायकों को पेंशन बंद की, कई ऐसे थे जिनको हारने में फायदा था, विधायक को पेंशन लाखों मिलती थी।

More Stories
CG में नागपुर की महिला चोर गैंग का पर्दाफाश, 7 महिलाएं गिरफ्तार; कार से करती थीं रेकी
Chhattisgarh Pharma Industrial Policy 2024-30: फार्मा निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 18 महीने में ₹992 करोड़ के प्रस्ताव
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, विजय शर्मा-केदार कश्यप ने बाइक से किया नेतृत्व