भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। मध्यप्रदेश भवन में आयोजित इस रात्रिभोज में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे इस आयोजन में लगभग 26 सांसद शामिल हुए।
इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई। सांसदो ने इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव को पुष्पगुच्छ, शाल, शिवलिंग और अन्य उपहार देकर शुभकामनाएं दी और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। खास बात ये रही कि इस भोज में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पूर्व सीएम दिग्विजय सिंंह, विवेक तंखा और राजमणि पटेल भी शामिल हुए।
इस भोज पर प्रदेश की राजनैतिक स्थिति से लेकर विकास तक पर चर्चा हुई। साथ ही सांसदों ने भी प्रदेश के विकास को लेकर और उनके क्षेत्र में कामकाज को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्रिमंडल के गठन को लेकर नेताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।

More Stories
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान