चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने लगातार कई दिनों तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में जांच के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें अब भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है, पर पूरी तरह से स्वस्थ होने में समय लग सकता है। मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के बीच पंजाब की सियासी हलचल तेज हो गई है।
आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकती है और संभावित रूप से राज्य की कमान किसी अन्य नेता को सौंप सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। दूसरी ओर पंजाब सरकार ने मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए कुछ प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रवीर सिंह निज्जर की सुरक्षा में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इनके साथ 2-2 अतिरिक्त गाडिय़ां और पायलट जीप भी लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री की तबीयत और सुरक्षा व्यवस्था में हुए बदलाव से पंजाब की राजनीति में संभावित बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

More Stories
दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का मेगाप्लान, पटना समेत कई शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अंतर्गत राज्यभर में पहले ही दिन 6 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा
शाला प्रवेशोत्सव से पहले प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकें पहुँचाने के लिए प्रशासन सजग: पावरा