ग्वालियर
प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन की गोली मारकर हत्या करने वालों की पहचान हो गई है। बताया गया है कि मृतका और सहेली को आरोपी द्वारा कई दिनों से तंग किया जा रहा था, लेकिन वह उससे बात नहीं करती थीं। जानकारी के मुताबिक सिकंदर कंपू निवासी शैलेंद्र सिंह यादव की 19 वर्षीय बिटिया अक्षया यादव सोमवार शाम अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कोचिंग से एक्टिवा पर सवार होकर वापस लौट रही थी।
इसी दौरान मेस्कॉट हॉस्पिटल के पास दो बाइक सवार बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने छात्राओं पर फायर किया। एक गोली अक्षया के हाथ में तथा दूसरी सीने में लगी। इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए सिंधी कॉलोनी की तरफ भाग निकले। लोगों ने छात्राओं को हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन अक्षया की मौत हो गई। वारदात को आर्मी बजरिया निवासी सुमित रावत और उपदेश रावत ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। अक्षया का 12 जुलाई को बर्थडे है। जिसके चलते वह अपनी सहेली के साथ कोचिंग से छूटने के बाद कपड़े लेकर आ रही थी।
पूर्व डीजीपी की रिश्तेदार छात्रा को गोली मारने वाले बदमाशों की तस्दीक हो गई है, आरोपियों में दो सगे भाई सुमित रावत और उपदेश रावत शामिल हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश सिंह चंदेल, एसपी, ग्वालियर

More Stories
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 रिसर्चर्स को MPCST अवॉर्ड, डायबिटीज और स्तन कैंसर की दवा प्रणाली का विकास
होली से पहले बढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री पार, मार्च में 40 डिग्री तक जाने के आसार
संघ के 100 वर्ष: मध्य प्रदेश में ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, सीएम ने कहा- राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म