भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को राज्य के पहले तीन आवेदकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने तीनों आवेदकों का मध्य प्रदेश की धरती पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के माध्यम से किसी भी विभाग की कोई भी जरूरत होगी सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। आप लोग मध्य प्रदेश का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करें।
हम यहां आने वाले अन्य लोगों का भी स्वागत करेंगे- सीएम
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, "मैं सभी का मध्य प्रदेश में स्वागत करता हूं। हम यहां आने वाले अन्य लोगों का भी स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा, आज हमें खुशी है कि दो युवा हमारे नागरिक बन रहे हैं और बांग्लादेश से आया एक परिवार हमारा नागरिक बन रहा है। आपको प्रशासन और सरकार की ओर से पूरी सहायता मिलेगी।

More Stories
BHEL को मिला 80 वंदे भारत ट्रेनों का मेगा ऑर्डर, भोपाल में बनेंगी मोटर; 176 kmph होगी रफ्तार
पूर्व IAS राकेश अग्रवाल का फोन आगरा में मिला, वरुण की तलाश में चार राज्यों में पुलिस की टीमें
इतिहास के 4 अनमोल खजाने, पत्थरों में छिपे हैं सदियों के रहस्य; UNESCO भी मानता है खास