नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी जैसे ही दिल्ली से जापान के लिए रवाना हुए, चीन गदगद हो गया। चीन के सरकारी पोर्टल ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ एक संपादकीय लिखी, जिसमें पीएम मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताया और लिखा- भारत-चीन की दोस्ती न केवल एशिया बल्कि पूरी दुनिया का नक्शा बदल सकती है। भारत और चीन का करीब आना सिर्फ तार्किक ही नहीं, बल्कि साझा जिम्मेदारी भी है इससे डोनाल्ड ट्रंप की पेशानी पर पसीना आ गया है। क्योंकि अमेरिका और पश्चिमी देश ‘ड्रैगन-एलीफैंट फ्रेंडशिप’ से बेचैन है। सब मान रहे कि भारत की ये चाल उसकी स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी का नया रूप है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को डर है कि भारत-चीन की जुगलबंदी यह उनके लिए सिरदर्द न बन जाए क्योंकि राजनीतिक विज्ञानी मान रहे कि इससे अमेरिका की दबदबे वाली राजनीति खत्म होगी और मल्टीपोलर वल्र्ड का रास्ता खुलेगा। पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक शंघाई कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट में हिस्सा लेंगे। सात साल बाद पीएम मोदी चीन जा रहे हैं, यह बॉर्डर इश्यू, गलवान की तल्खी के बाद रिश्तों में गर्माहट का एक बड़ा संकेत है। संपादकीय में लिखा है कि बॉर्डर पर सैनिकों का मिठाई बांटना, कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुरू होना और फ्लाइट्स की बहाली, सब इस नए युग की झलक है। भारत और चीन आज के दौर में एशिया की इकोनॉमिक ग्रोथ का ‘डबल इंजन’ हैं। दोनों ग्लोबल साउथ के मेन मेंबर, और एससीओ, ब्रिक्स और जी20 के सदस्य होने के नाते एक मजबूत दोस्?त हैं। यह सब दिखाता है कि 75वीं वर्षगांठ पर चीन-भारत कूटनीतिक संबंध नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं।
आगे लिखा है कि अमेरिका की विदेश नीति अब ‘दोस्तों को साथ’ से हटकर लेनदेन वाली डिप्लोमेसी पर आ गई है। कई मामलों में तो इसे सहयोगियों और साझेदारों की कीमत पर भी सिर्फ लाभ लेने की नीति नजर आती है। इसका सीधा असर भारत-अमेरिका रिश्तों पर भी पड़ा है। एक अखबार ने पीएम मोदी के स्?वतंत्रता दिवस वाले बयान को कोट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था- भारत की नीतियों के खिलाफ कोई भी फैसला आएगा तो मोदी दीवार बनकर खड़े होंगे। भारत अपने किसानों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा।

More Stories
AI Impact Summit 2026 में गूंजा भारत का दम, राघव चड्ढा बोले- दुनिया में बढ़ी देश की पहचान
यूजीसी एक्ट के समर्थन में फिर गरमाया माहौल, इस जिले में सड़कों पर उतरे लोग
8वें वेतन आयोग पर सरकार सख्त, केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा संकेत