पंचकूला
नूहं की ब्रज मंडल यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि ब्रज मंडल यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। सावन का महीना है सभी लोगों की श्रद्धा है इसलिए मंदिरों में जलाभिषेक करने की अनुमति रहेगी। सभी लोग अपने-अपने स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक कर सकेंगे।
सीएम ने कहा पिछले दिनों नूहं में जो घटनाक्रम हुआ है इसके चलते कानून व्यवस्था के लिहाज से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं महिला कोच द्वारा हरियाणा के मंत्री सरदार संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप मामले में पीड़ित परिवार द्वारा मंत्री के बर्खास्तगी की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि ह मामला अभी कोर्ट में लंबित है ऐसे में टिप्पणी करना उचित नहीं।

More Stories
नंदीग्राम उपचुनाव में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार चुनने की चुनौती
आकाश आनंद की वापसी के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिया संन्यास, मायावती से बोले- ‘आपका आदेश सर्वोपरि’
BJP ने 7 मोर्चों के प्रभारियों का किया ऐलान, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा तो सतीश पूनिया को ST मोर्चे की कमान