रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण करेंगे। नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉपं, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डेव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है वन्ही श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में करटेन वॉल (म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र का जीर्णाेद्धार कार्य कराया गया है, जिनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकार्पण करेंगे।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने नगरी-सिहावा पहुँचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिए और सभी तैयारी समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत श्रीमति रोक्तिमा यादव, एसडीएम नगरी श्रीमती गीता रायस्त, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संतोष नेताम, कार्यपालन अभियंता सीएसईबी विकेश शर्मा के अलावा सबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगि ऋषि स्कूल मैदान, नगरी में होगा वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा, मुंबई और सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश कुमार ठाकुर, छत्तीसगढ़ की द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी।

More Stories
नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी
सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा
’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना सेवा सेतु