भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मार्च को उमरिया, डिंडोरी, मंडला एवं सिवनी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. मोहन यादव प्रातः 11 बजे जिला उमरिया में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे जिला डिंडोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जिला सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो एवं आमसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे।

More Stories
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा
NEET परीक्षा के लिए MP में कड़े इंतजाम, सेंटरों पर जैमर-CCTV; भोपाल, इंदौर और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोलीं—स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले हुआ पूरा; MP की सराहना