रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे। उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

More Stories
राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि
CG Weather Update: कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश के आसार
रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स