जगदलपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर बस्तरवासियों को खुशखबरी देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि बस्तरवासियों के सपनों को पंख लगेंगे, हमारी सरकार ने जगदलपुर से रोजाना विमानों के संचालन के लिए एनओसी दे दी है। इसके लिए आधिकारिक रूप से कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जगदलपुर एयरपोर्ट का विस्तार भी इसमें सम्मिलित है।
अब बस्तर की जनता के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक कनेक्टिविटी देश एवं प्रदेश के स्थानों में सुगमता से होगी। सभी बस्तरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। विदित हो कि बस्तर वासियों को अलाइंस विमान सेवा के साथ-साथ अब 31 मार्च 2024 से इंडिगो विमान सेवा प्रारंभ होने से वायु परिवहन सेवा में सुविधाएं बढ़ जाएगी। इंडिगो की विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएगी तथा उसी दिन रायपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद वापस हो जाएगी।

More Stories
पेंड्रा में 500 साल पुरानी हस्तलिखित ‘अथ श्रीमद्भागवत गीता’ और अन्य प्राचीन पांडुलिपियां मिलीं
सेंट्रल यूनिवर्सिटी को 15 दिन में वेतन भुगतान का अल्टीमेटम, हाईकोर्ट ने लिया सख्त रुख
छत्तीसगढ़ में 5 दिन खराब मौसम, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा