सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत भी पौध-रोपण में शामिल हुए
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत के साथ पौध-रोपण के बाद ट्वीट किया कि "एक ही चेतना सब में है, वृक्ष बिना किसी भेदभाव के सबको प्राणवायु देते हैं, हम भी वृक्ष जैसे बनें।"
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष ओ.पी. वर्मा तथा बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पौध-रोपण किया। साथ ही लाल सिंह चौहान और सुप्रज्ञा गुप्ता ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे।

More Stories
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: पुलिस विभाग में नहीं रहेगा एक भी पद खाली, हर साल होगी भर्ती की कोशिश
नागौद गोलीकांड में बाबा राजा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सुनीता सिंह न पत्नी है, न प्रेमिका; सिर्फ बिजनेस पार्टनर’
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, CM मोहन यादव ने बहनों के खातों में भेजे 1500 रुपए