अनूपपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 3 अप्रैल को अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 3 अप्रैल 2023 सोमवार को प्रातः 9:40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:15 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से प्रातः 10:20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 11:15 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक पहुंचेंगे तथा वहां से रवाना होकर 11:30 बजे अमरकंटक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा 12:55 बजे अमरकंटक से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1:00 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
MP के 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट: 5 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे