रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार पद्मभूषण श्री माखनलाल चतुवेर्दी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने श्री माखनलाल चतुवेर्दी का देश के लिए योगदान और उनकी रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।
आजादी की लड़ाई के दौरान वे कई बार जेल गए। उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना पुष्प की अभिलाषा इसका सुंदर उदाहरण है। श्री साय ने कहा कि माखनलाल चतुवेर्दी का साहित्य और देश के लिए अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

More Stories
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
विश्व युवा कौशल विकास दिवस: लगभग 5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, 2.74 लाख से अधिक को मिला रोजगार