रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा कि आचार्य भावे ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और आजादी की अलख जगाने में बिता दिया। वे सामाजिक और रचनात्मक रूप से बहुत सक्रिय रहे। उन्होंने समाज में असमानता समाप्त करने का अथक प्रयास किया। बघेल ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे की शिक्षा और दर्शन हमें सहीं मार्ग दिखाते रहेंगे।

More Stories
शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर :जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े
147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण