भोपाल.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव गुरुवार को बिहार प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बिहार भाजपा कार्यालय में वर्तमान और पूर्व सांसदों व विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार, गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।
डा.यादव के बिहार दौरे को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वह सवा बारह बजे पटना विमानतल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से सीधे श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार, गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। वह बुद्ध मार्ग स्थित इस्कान मंदिर में पूजन एवं दर्शन करके पांच बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त
MP में बढ़ी गर्मी, हीट स्ट्रोक का खतरा: नर्मदापुरम में 2 दिन तीव्र लू, तापमान 40.1°C, बारिश का अलर्ट