रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री भारत यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि आज सवेरे पाटन में बोलेरो और दोपहिया वाहन एक्टिवा की टक्कर में श्री भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
बस्तर से दंतेवाड़ा तक देवी दर्शन के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन