भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विशेष जुपिटर हॉस्पिटल पहुंचकर राऊ क्षेत्र के अस्वस्थ विधायक श्री मधु वर्मा का हाल-चाल जाना। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विधायक श्री वर्मा गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और उन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल प्रबंधन से श्री वर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भेंट की और कहा ज़रूरत पड़ने पर उच्च स्तर से श्री वर्मा की चिकित्सा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस दौरान इंदौर के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

More Stories
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया