भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पुहंचकर सैनिक कल्याण संचालनालय के अधिकारियों ने ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्रवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैनिक कल्याण कोष के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर कर्नल संजय प्रधान (सेना मेडल) और कैप्टन आर एन सिंह तोमर उपस्थित थे।

More Stories
घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी
खुद फिट रहें और परिवार को भी करें प्रेरित- मंत्री विश्वास सारंग
भोपाल में सनसनी: हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे पर जानलेवा हमला; अस्पताल तक पीछा कर चलाईं गोलियां