भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उज्जैन के जयसिंहपुरा में देवी पंडाल पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार दशहरे पर्व पर भी आनंद बरसे। सभी त्यौहारों पर माँ अंबे का आशीर्वाद बना रहे। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विवेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

More Stories
मंत्री टेटवाल ने सारंगपुर में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
जल गंगा संवर्धन अभियान के लक्ष्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : अपर मुख्य सचिव रस्तोगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्म दिवस पर किया एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का शुभारंभ