भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
ममता की छांव और उम्मीद की नई किरण : अनामिका जैन के सेवा संकल्प की अनकही दास्तान
प्रकृति संरक्षण के लिए शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण
धरती माता और भावी पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए करें प्राकृतिक खेती : उप मुख्यमंत्री शुक्ल