भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन्मे महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रत्न थे। उन्होंने सुविख्यात गायक और अभिनेता के रूप में विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आवाज के जादूगर, किशोर जी ने विविध भारतीय भाषाओं में गीत गाकर गीत-संगीत के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। स्व. किशोर जी के सुरीले गीत सदैव उनका स्मरण करवाते रहेंगे।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात