भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के रानी बाग़ स्थित निवास में स्व. नरेंद्र सलूजा के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस गहन दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। ज्ञात रहे कि श्री सलूजा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।

More Stories
नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन
विकसित भारत के संकल्प की अविराम यात्रा कृष्णा गौर