भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साय से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े लोक कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना संबंध है: डॉ.यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। करीब साढ़े तीन दशक से इस अंचल से सम्पर्क है। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी होने के नाते अक्सर रायपुर आना होता था। यहां आकर ऐसा महसूस हुआ कि अपने घर में ही हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में विकास के प्रयासों को सफलता मिलेगी। सभी क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट